उरई। गल्ला मण्डी के सामने अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिसमें एक किसान ट्राली के नीचे दबकर मरते-मरते बचा। उसके साथियों ने तत्परता पूर्वक उसे बाहर निकाल लिया अन्यथा उसके अनहोनी का शिकार बन जाने में कोई कसर नही रह गई थी।
जालौन थाने के जगनेवा ग्राम से किसान ट्राली में गल्ला लादकर तड़के उरई जा रहे थे। जालौन की गल्ला मण्डी के सामने उक्त ट्रैक्टर-ट्राली में गिटटी से भरे ट्रक यूपी 75 एम 8397 ने ड्राइवर की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे राजू पाल (45वर्ष) ट्राली से नीचे गिर गया और उसके ऊपर गल्ले के बोर गिर पड़े। गनीमत यह रही कि इसी दौरान ट्रैक्टर पर बैठे शिव सिंह पाल और रामकेश साहू ने फुर्ती दिखाकर समय रहते राजू को एक ओर खीच दिया जिससे वह सुरक्षित बच गया। घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक भाग निकला मामले को लेकर कोतवाली जालौन में तहरीर दे दी गई है।

Leave a comment