कोंच-उरई । भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समता दिवस के रूप में मनायेगी। यह जानकारी भाजपा नगर इकाई के महामंत्री अमितकुमार उपाध्याय ने पार्टी के सेक्टर सीडी के संयुक्त स्थापना दिवस के दौरान देते हुये बताया कि दलित बस्ती अंबेडकर स्कूल गोखलेनगर में प्रातरू नौ बजे कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुरली मनोहर मंदिर तथा बजरिया स्थित शंकरजी के मंदिर पर भाजपा सेक्टर सीडी का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, वीरेश चतुर्वेदी, अशोक नगरिया, महेन्द्र सोनी, जगदीश अग्रवाल, डीके सोनी, सर्वाचरण वाजपेयी, नरेश वर्मा, राहुलबाबू, बादामसिंह कुशवाहा, शमीमखां, ब्रजेन्द्र कुशवाहा, अखिलेश दुवे, शिवम गुप्ता सहित तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a comment