कोंच। अखिल भारतीय बाल्मीकि महासभा के तत्वाधान में महात्मा ज्योतिवा फुले की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। महासभा के जिला उपाध्यक्ष राजू बाल्मीकि के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ज्योतिवा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावसिक्त श्रद्घाप्रसून समर्पित किये गये। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये महासभा के जिलाध्यक्ष दीपू पेंटर ने कहा कि समाज की तरक्की के लिये शिक्षा की अलख जगानी होगी, बिना शिक्षित हुये समाज को आगे नहीं ले जाया जा सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखराम गोयल ने कहा कि ज्योतिवा फुले दलितों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं और उनके बताये मार्ग पर चल कर ही विकास किया जा सकता है। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा पर भी जोर दिया। इस दौरान प्रांतीय सचिव वट्टूलाल, नगर अध्यक्ष नरेन्द्र बाल्मीकि, कमलेश, कृष्णकांत, नारायणसिंह, कालिया, घासीराम, राजकुमार, भरतलाल, आशीष, सूर्यकांत, परमसुख जाटव सहित तमाम लोग मौजूद रहे। बाद में महासभा के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को देकर होली के अवसर पर बुलंदशहर में बाल्मीकि बिरादरी की सोलह बर्षीय किशोरी के साथ हुये बलात्कार की तीखी भत्र्सना की और आरोपियों को कड़ा दंड दिये जाने की मांग की।

Leave a comment