उरई। अज्ञात कारणों से घर में अचानक लगी आग से कई कुंतल गल्ला और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया। प्रभावित ग्रामीण इस नुकसान से सदमे की हालत में पहुंच गया है।
कुठौंद थाने की ग्राम नीमगांव में सुभाष पाण्डेय के घर में अचानक लपटें उठने लगीं। आग इतनी प्रचंड थी कि जब तक उसे बुझाने के प्रयास कारगर हो पाते तब तक घर में रखा 10-12 कुंतल अनाज व अन्य सामान जलकर खाक में तब्दील हो गया।
आग देखकर पूरा गांव सुभाष पाण्डेय के दरवाजे पर इकटठा होकर लपटों पर बाल्यिों में पानी भरभर कर फेंकता रहा। इस मशक्कत की वजह से आग दूसरे घरों तक नही पहुंच पाई। लेकिन प्रचंड आग ने सुभाष पाण्डेय को बर्बादी की कगार पर खड़ा कर दिया है। प्रशासन से सहायता दिलाने की गुहार लगाई गई है।







Leave a comment