उरई। एट थाने के पिरौना गांव में नव विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली खबर पाकर एसओ मनोज यादव मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में कर लिया।
पिरौना में वीर सिंह की पत्नी सीमा (25वर्ष) घर में रोज-रोज कलह होने से चुप थी। लेकिन परिवार के लोगों को यह अंदाजा नही हो पाया कि उसके द्वारा इतना बड़ा कदम उठा लिया जायेगा। बीती रात उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर जान दे दी। रात में इसका अंदाजा किसी को नही हो पाया। सुबह नींद खुलने पर परिजनों ने जब उसके शव को फांसी पर झूलते देखा तो घर में कोहराम मच गया।
एसओ मनोज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती का मायका झांसी जिले के मोठ थाना अंतर्गत जौरा गांव में हैं जहां उसके पिता मूरत सिंह को उसकी आत्महत्या की खबर भिजवा दी गई है। उनके आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Recent posts