कोंच -उरई ।

गुजरे मार्च माह के शुरुआत से ही लापता कस्बे का रहने बाला शैलेन्द्र झा अभी भी बेसुराग है। 2 अप्रैल को उसके भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उरई की कह कर गया उसका भाई न तो उरई पहुंचा और न ही लौट कर घर आया।
कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर निवासी हेमंतकुमार झा पुत्र महावीरप्रसाद ने बताया है कि उसका भाई शैलेन्द्रकुमार झा (35) 6 मार्च को उरई जाने के लिये कह कर घर से निकला था लेकिन न तो उरई पहुंचा और न ही दोबारा घर लौट कर आया। नाते रिश्तेदारियों में काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसने 2 अप्रैल को एसडीएम के यहां प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट लिखाने की मांग की थी, लेकिन फिलवक्त रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई है। कोतवाली में कतिपय तकनीकी औपचारिकतायें पूरी कर रिपोर्ट लिखे जाने की बात कही जा रही है। हेमंत ने बताया है कि उसका भाई मानसिक रूप से भी कुछ कमजोर है।

Leave a comment