0 बैठक कर रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था करने की सरकार से की मांग
0 आज तहसील दिवस में देंगे ज्ञापन
कोंच-उरई। सरकार ने एपीएल कार्ड धारकों को मिट्टी का तेल बंद करने की जो योजना बनाई है उससे कस्बे के कमोवेश दो दर्जन फुटकर मिट्टी तेल विक्रेताओं पर गाज गिरना तय है। ये दुकानदार बेरोजगारी के कगार पर पहुंचने बाले हैं। अपनी रोजी रोटी छिनती देख इन दुकानदारों ने आज बैठक करके सरकार से रोजगार देने की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है। बैठक में यह भी तय किया गया है कि कल मंगलवार को तहसील दिवस में वे अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन देंगे। इनका कहना है कि ये आजीवन लाईसेंस धारक हैं।
फुटकर मिट्टी के तेल के विक्रेता कन्हैयालाल गुप्ता की अध्यक्षता में रामविहारी पाठक के प्रतिष्ठान पर कस्बे के मिट्टी तेल विक्रेताओं की आपात बैठक बुलाई गई जिसमें सरकार द्वारा एपीएल कार्ड धारकों को मिट्टी का तेल नहीं देने के फैसले पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि अगर सरकार ने अपनी इस योजना को अमली जामा पहनाया तो कोंच के तेईस फुटकर तेल विक्रेताओं सहित प्रदेश भर के दुकानदार बेरोजगार होकर रोड पर आ जायेंगे और उनके परिवार भुखमरी के मुहाने पर पहुंच जायेंगे क्योंकि उनके पास रोटी कमाने का और कोई जरिया नहीं है। उन्होंने एक सुर में मांग की कि सरकार इस मसले को गंभीरता से देखे और उनके परिवार फाकाकशी की नौबत से बच सकें इसके लिये रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था करे। इस प्रकरण को लेकर कल तहसील दिवस में भ्ज्ञी वे ज्ञापन देने बाले हैं। इस दौरान गोविंदसिंह राठौर, भवानीप्रसाद गुप्ता, अखिलेश दुवे, रामप्रकाश राठौर, अशोककुमार रेजा, शहादत अली, इब्राहीम, महमूद अली, हरीसिंह, राजकुमार राही, सुरेशबाबू राठौर, अजीम अहमद, राजू रेजा, अनिल बुधौलिया, भरतसिंह, रामकिसुन, पप्पू आदि मौजूद रहे।






Leave a comment