उरई। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगोई ने थानों में मंगलवार को बहुप्रतीक्षित फेरबदल का आदेश जारी कर दिया है। कदौरा में रविवार की रात एक गेस्ट हाउस में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जारी रहे तांडव को लेकर इस थाने में उन्होंने कोटरा के एसएचओ मुकेश कुमार वर्मा को नया प्रभारी निरीक्षक बना दिया है। कोटरा में सिरसाकलार के प्रभारी निरीक्षक शिवमोहन प्रसाद की नियुक्ति कर दी है। जबकि सिरसाकलार का चार्ज पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर रुद्रकुमार सिंह को सौंप दिया है। इसी के साथ रेढ़र में उन्होंने सदर कोतवाली के एसएसआई सुनील कुमार तिवारी को थानाध्यक्ष बना दिया है।
यह संयोग है कि मुकेश कुमार वर्मा अभी तक मौरंग खनन क्षेत्र कोटरा में खेल रहे थे अब इससे भी बड़ा खनन क्षेत्र कदौरा थाना उनके हवाले कर दिया गया है। कोटरा पर उन पर अवैध खनन करवाने के आरोप थे। अब देखना यह होगा कि इस मामले में कदौरा में वे कितना बढ़चढ़ कर गुल खिलाते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कई चैकियों में भी नई तैनाती कर दी है। कोटरा थाने के उपनिरीक्षक अमित तिवारी को कुठौंद थाने की शंकरपुर चैकी का प्रभारी बनाया है जबकि कैलिया थाने के दरोगा सतीश कुमार को सदर कोतवाली की मेडिकल काॅलेज चैकी का इंचार्ज बना दिया है।
एट थाने से उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार को माधौगढ़ थाने की बंगरा चैकी का इंचार्ज बनाकर भेजा है। कालपी कोतवाली के उपनिरीक्षक शीतला प्रसाद मिश्रा को इसी कोतवाली की रामगंज चैकी का इंचार्ज बना दिया है। पुलिस लाइन से उरई कोतवाली की बल्लभ नगर चैकी का इंचार्ज राजवीर सिंह को बनाया है। मेडिकल काॅलेज चैकी के इंचार्ज उदय पाल सिंह को गोहन थाने की ईंटों चैकी का इंचार्ज बनाकर भेजा है।
पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक रामकुमार को एट थाने में, दिनेश कुमार को कोटरा थाने में, नदीगांव से उपनिरीक्षक वीरप्रताप को गोहन थाने में और कदौरा कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक चुनाबाद वर्मा को पुलिस लाइन ट्रांसफर कर दिया है।







Leave a comment