कोंच-उरई। देवगांव निवासी एक किसान की खेत पर सांप के काटने से हुई मृत्यु पर उसकी पत्नी को समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत दो लाख की चेक एसडीएम द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा त्रैमासिक ड्रॉ के अंतर्गत दो किसानों को हस्त चालित पंखे प्रदान किये गये।
मंगलवार को तहसील सभागार में एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने मंडी परिषद् की ओर से चंदन पत्नी उदयराज निवासी देवगांव को दो लाख रुपये का चेक समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत प्रदान किया। यह योजना मंडी परिषद् द्वारा कृषकों के हितार्थ चलाई जा रही है। उक्त चंदन के पति उदयराज को खेत पर काम करते समय सर्प ने काट लिया था। मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा ने बताया कि किसान उपहार योजना के अंतर्गत निकाले गये त्रैमासिक ड्रॉ में जिन दो किसानों प्रदीपकुमार पुत्र राकेशकुमार निवासी गांधीनगर कोंच तथा अभिमन्यु पुत्र चतुरसिंह निवासी ग्राम सतोह के नाम ड्रॉ निकला था उन्हें हस्त चालित पंखे प्रदान किये गये हैं।







Leave a comment