कोंच-उरई । बढती गर्मी के साथ ही बढती जा रही मरीजों की संख्या के मद्देनजर शासन के दिशा निर्देशों के क्रम में सीएमओ ने बिशेष आउट रीच कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का पूरा स्टाफ जवाहरनगर स्थित सेठ कैम्पस में लगाये गये शिविर में मौजूद रहा। डॉक्टरों ने तकरीबन दो सैकड़ा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का भी नि:शुल्क वितरण किया।
गर्मी के चलते नाना प्रकार के रोगों के पैर पसारने के साथ ही शासन ने स्वास्थ्य विभाग को बिशेष सतर्कता बरतने के निर्देशों के साथ ही आउट रीच कैम्प कर मरीजों को देखने का फरमान जारी किया है। सीएमओ के निर्देश पर ऐसे कैम्प हर माह सुबह 10 से 4 बजे तक उन मोहल्लों में एक एक करके लगाये जायेंगे जहां मलिन बस्तियां हैं और गरीब तबके के लोगों की रिहाइश है। समाजसेवी रिजवान अहमद छोटू के बिशेष प्रयास से शुक्रवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का यह आउट रीच कैम्प जवाहरनगर के सेठ कैम्पस में आयोजित किया गया जिसमें केन्द्र प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर कंचन ने तकरीबन दो सैकड़ा मरीज देखे, खास बात यह रही कि पर्चा भी निशुल्क बनाया गया और दवायें भी नि:शुल्क मुहैया कराईं गईं। इस दौरान एलटी रामपाल सिंह, स्टाफ नर्स पुरुषोत्तम मिश्रा, एएनएम छायादेवी, पूनम लाक्षकार, अरविंद यादव, रचना, सुमन, रामवती, रामजानकी, रमजानी आदि सहयोग कर रहे थे।
नि:शुल्क स्वस्थ्य शिविर
डॉ. दिनेश उदैनिया के संयोजकत्व में  शनिवार 22 अप्रैल को लगने बाले नि:शुल्क गेस्ट्रो लिवर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में बिशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का परीक्षण करेंगे और दवायें सुझायेंगे। झांसी के प्रसिद्ध गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. राम प्रताप सिंह बुंदेला शनिवार 22 अप्रैल को नगर के चंदकुआ के निकट स्थितडॉ. दिनेश उदैनिया के क्लीनिक आरोग्य केन्द्र पर अपना एक दिवसीय शिविर लगाएंगे। वह पेट, आंत, पीलिया, लिवर रोग से संबंधित मरीजों का नि:शुल्क परीक्षण करेंगे। कब्ज, बार बार दस्त लगना, पेट फूलना, हिचकी आना, पीलिया, हेपेटाइटिस आदि बीमारियों से ग्रस्त रोगियों के लिये यह शिविर संजीवनी का काम करेगा। डॉ. उदैनिया ने बताया है कि ऐसे रोगी शिविर में आकर डॉ. बुंदेला झांसी को दिखाकर अपना उपचार जरूर करायें। इस शिविर का समय 22 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से सायंकाल 5 बजे तक है।

Leave a comment