उरई । कोंच पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है । तीन बदमाशों को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से चोरी के 7 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं ।

पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने पुलिस लाइन में हुई प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी । गिरफ्तार बदमाशों के नाम उन्होने दीपक निवासी भेंड , तिलक यादव निवासी कैमरा थाना कैलिया और सुनील उर्फ पंडा निवासी लोहारी थाना समथर बताये हैं । पंडा के ख़िलाफ़ पहले से आधा दर्जन संगीन मुक़दमे कायम हैं ।

पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र शाक्य , सी ओ कोंच नवीन कुमार नायक और प्रभारी निरीक्षक कोंच कोतवाली देवेन्द्र कुमार द्विवेदी भी मौजूद थे । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दविश के समय बदमाशों के 2 साथी भाग निकले । पूंछताछ में  अपने भागे साथियों  के नाम बदमाशों ने विनय गुर्जर निवासी वजीता थाना समथर और बंटू गुर्जर निवासी मगरौली थाना पंडोखर जिला दतिया बताये हैं ।

Leave a comment