
उरई । गोविंदम होटल से एक दिन पहले हुए युवक के अपहरण की गुत्थी सुलझ जाने से कोतवाली पुलिस को राहत मिली है । सरसौखी का प्रेम सिंह ( 25 वर्ष ) पुत्र पंकज सिंह रविवार को गोविंदम होटल से गायब हो गया था । उसके पिता ने भिंड के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र निवासी रामू व संजू के ख़िलाफ़ फिरौती के लिए उसका अपहरण कर ले जाने की तहरीर दी थी जिससे पुलिस परेशान हो गई थी । इसी बीच सर्विलान्स से गायब युवक की लोकेशन ग्वालियर में पायी गई । तत्काल पुलिस की एक टीम ग्वालियर कूच कर गई जहाँ उसे सकुशल बरामद कर लिया गया । हालांकि संजू और रामू का कहना है कि उसका कोई अपहरण नहीं हुआ था बल्कि अपना रुपया वसूल करने के लिए उन्होने लड़की से फोन करा दिया था जिससे प्रेम खुद ही ग्वालियर आ गया था ।







Leave a comment