
कोंच-उरई । एक युवक ने गंदी नीयत से एक घर में घुस कर नाबालिग किशोरी को फोन देकर धमकाया कि यदि उसने उसे फोन न किया तो वह पूरे घर की ऐसी की तैसी कर देगा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है, आरोपी फरार है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि बीती रात उसकी नाबालिक चौदह बर्षीय लड़की घर में अकेली थी तभी मोहल्ले का ही अशोक पुत्र जानकीप्रसाद अहिरवार घर में घुस आया और जबरन उसकी लड़की को फोन थमाते हुये उसे धमकाया कि यदि उसने इस फोन से उसे फोन न किया तो पूरे घर को देख लूंगा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।






Leave a comment