कोंच-उरई । कोंच में टप्पेबाजी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। आज फिर एक व्यक्ति के साथ पच्चीस हजार की टप्पेबाजी की घटना प्रकाश में आई है।
किसुनलाल पुत्र ग्यासी निवासी ऊंचागांव आज पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा से पच्चीस हजार रुपये निकाल कर लाया था, पैसा उसने एक थैले में रख लिया। बाजार में उसने कुछ और काम निपटाये और बाइक स्टार्ट काके अपने गांव की ओर निकल गया। जब वह कैलिया पहुंचा तो उसे अपना रुपयों का थैला गायब मिला। हड़बड़ाहट में वह बापिस कोंच आया इधर उधर जलाश करने के बाद कोतवाली में तहरीर दे दी है

Leave a comment

Recent posts