
कोंच-उरई। बीती रात यहां ग्राम गोरा निवासी एक अधेड़ गोली लगने से घायल हो गया है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उरई रेफर किया गया है। घायल की अगर मानें तो वह पास के गांव बस्ती में अपने साढू के यहां जा रहा था तभी दो लोगों ने बाइक रुकवा कर उस पर फायर किया।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोरा करनपुर निवासी राजकुमार पटेल (45) पुत्र हरीशंकर रात तकरीबन दस बजे पास के ही गांव बस्ती अपने साढू के यहां जा रहा था। अभी वह आधा किमी ही निकला होगा कि पुलिया के पास दो लोगों ने उसको रोक कर उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली राजकुमार के दायें हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। उसने यूपी 100 को फोन कर दिया, पुलिस ने मौके पर आकर उसे सीएचसी पहुंचाया जहां से उरई रेफर कर दिया गया। कोतवाली के एसएसआई अजयकुमार सिंह रात में ही मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस के मुताबिक अभी तक मामले की तहरीर नहीं आई है। घायल की कहानी को पुलिस संदिग्ध बता रही है।






Leave a comment