
उरई । एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल के 10 छात्रों ने आइआइटी जे ई ई मेन्स में कामयाबी का परचम लहराया है । सफल छात्रों का विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में अभिनन्दन किया गया और आशा जताई गयी कि उन्होने जो मील का पत्थर गाड़ा है उससे आने वाले समय में यह कारवाँ और बढ़ता जायेगा ।
विद्यालय के प्रबंधक ईं अजय इटौरिया ने इनमे सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले संकल्प शाण्डिल्य के साथ उत्कर्ष तिवारी ,अनुषा अनवर ,अमित यादव ,श्रुति गुप्ता , पुष्पेन्द्र परिहार ,अंशुल कुमार ,पीयूष सीसोदिया ,प्रफुल्ल और सौरभ रायकवार को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इन बच्चों ने न केवल विद्यालय और अभिभावकों का नाम बढ़ाया है बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है । विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा श्रीखंडे और उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी ने भी उनकी हौंसला अफजाई की ।
सम्मान समारोह में विद्यालय की चेयरमैन सुविधा इटौरिया , पुरुषोत्तम पुरवार , डॉ श्वेता अग्रवाल ,शिव शर्मा ,अविनाश श्रीवास्तव ,धर्मेन्द्र , शिव प्रताप सिंह ,महेश कुशवाहा ,वी के चतुर्वेदी और शिव कुमार दीक्षित भी उपस्थित थे ।






Leave a comment