जालौन-उरई । बामपंथी कार्यकर्ताओ द्वारा अंतर्राष्टीय मजदूर दिबस पर धरना प्रर्दशन कर 12 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री के लिये उप जिलाधिकारी को सौपा।जिसमे राशन कार्ड, बिजली कनैक्शन, पेयजल आदि की समस्या के निराकरण की मांग की गयी।
बामपंथी कार्यकर्ताओ द्वारा तहसील परिसर मे सुबह 10 बजे से धरना प्रर्दशन किया गया। इस दौरान उन्होने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी सौजंय कुमार को सौपा।जिसमे उन्होने 12 सूत्रीय मांग पत्र सौपते बताया कि गरीबो की बस्ती से शराब के ठेके हआयाजाये,राशन कार्ड बनाये, पेयजल की समस्या को दूर किया जाये।बालू के ठेके को शुरू कियां ताकि मजदूर भुखमरी की कगार पर न पहुचे।शौचालय के निर्माण के हो रही धाघली को रोका जाये।कार्यक्रम की अध्यक्षता संलीम मंसूरी, संचालन कमलेश आचार्य ने किया। इस मौके कामरेड कमलाकांत बर्मा,डा0 रामकिशोर,मीनाकुमारी,मानकुबर, गुडउीदेबी,आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थै।

Leave a comment