जालौन-उरई ।चूल्हे से उडी चिंगारी 4 घरो मे आग लगी। लाखो का सामान जल कर राख हुआ।सूचना मिलने पर मौके पर पहुची दमकल ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
कोतबाली क्षेत्र के गिधौसा गांव मे रविवार की शाम मातादीन की पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक तेज हवाये चलने लगी।  देखते ही देखते यह हबाये आधी मे बदल गयी। जब तक खाना बना रही महिला कुछ समझ पाती तब तक चूल्हे से आग उडने लगी और उसने पहले मातादीन के घर को अपना निशाना बनाते हुये उनके घर मे रखा सामान,जेबरात तथा नगदी सहित पूरा घर जला कर राख कर दिया। इसके बाद धनीराम तथा रामकृष्ण के घर को भी जला कर राख कर दिया। 4 घर मे रखे घर ग्रहस्थी के सामान तथा जेबरात सहित तकरीबन 8 लाख का नुकसान बताया जारहा हैं

Leave a comment

Recent posts