कोंच-। मंगलवार को तहसील सभागार में निपटे तहसील दिवस में कुल 52 फरियादें आईं, इनमें से 8 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एडीएम आरके सिंह ने उन विभागों के अधिकारियों को जम कर लंबा किया जिनकी पिछली समस्याओं का निस्तारण लंबित पड़ा है। उन्होंने साफ किया कि अधिकतम एक सप्ताह में समस्याओं का समाधान किये जाने का प्रावधान है लेकिन अभी तक पिछले तहसील दिवसों की 10 समस्यायें ही 10 समस्यायें लंबित हैं, ऐसे विभागों के बारे में शासन को लिखा जा रहा है।
एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता एवं सीओ नवीनकुमार नायक, तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में तहसील दिवस का आयोजन तहसील सभागार में चल रहा था तभी एडीएम आरके सिंह व एएसपी सुभाष शाक्य भी पहुंच गये। गांधी नगर निवासी ब्रजेश दुवे ने रिलायंस जियो टावर संचालक द्वारा कटिया डाल कर बिजली चोरी से टावर चलाने की शिकायत की। प्रतापनगर निवासी महावीर शरण गुप्ता ने मुतिया माता मंदिर के समीप स्थित आवास की लैट्रिन शीट से मल आगे नहीं बढने की शिकायत करते हुये सीवर लाइनें तुरंत खुलवाये जाने की मांग की। ग्राम दिरावटी के देवेन्द्र कौशिक ने शिकायती पत्र देकर कहा कि कतिपय दबंगों द्वारा आम रास्ते में किये गये अतिक्रमण हटवाया जाये। लाखनसिंह पिरौना ने नाली और चकरोड पर से अतिक्रमण हटवाने की मांग की। सीतारानी देवगांव ने बताया कि राशन कार्ड होने के बाबजूद कोटेदार राशन सामग्री नहीं दे रहा है। ग्राम सौजना थुरट के मानवेन्द्र, सुरेशचंद्र, रामकरन, राकेश, बलवंत आदि ने बिजली आपूर्ति ठप पड़े होने की शिकायत की, उन्होंने पांच माह से गांव में सफाईकर्मी नहीं आने की भी समस्या बताई। इस दौरान जेई विद्युत कन्हैयालाल, कोंच कोतवाल देवेन्द्रकुमार द्विवेदी, नदीगांव एसओ हेमंतकुमार, कैलिया से सुधीशकुमार, एट से वीरेन्द्रसिंह, वन क्षेत्राधिकारी वीके सिंह, जलसंस्थान से जेई एसके गुप्ता, बीईओ नदीगांव विजय बहादुर सचान, नगर पालिका से अभयसिंह आदि मौजूद रहे।






Leave a comment