उरई । जालौन- बंगरा रोड पर बाइक और मोटर साइकिल में आमने सामने टक्कर हो गई जिससे मोटर साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों ने उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया लेकिन हालत जटिल होने की वजह से सी एच सी के डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
रेंढर निवासी गजराज सिंह ( 25 वर्ष ) रिंकू निवासी अचलपुरा को साथ बैठा कर बाइक से जालौन की ओर आ रहा था । छिरिया सलेमपुर के पास सामने से आ रही अल्टो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे गजराज सिंह घायल हो कर गिर पड़ा । जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है ।







Leave a comment