उरई । मण्डलायुक्त अमित गुप्ता की उपस्थिति और जिलाधिकारी नरेन्द्र्र शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील में तहसील दिवस आयोजित  हुआ।

जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये  कि शिकायतकर्ता की शिकायत को नोट करें तथा अविलम्ब उनका निस्तारण करे। शिकायतकर्ता यदि दोबारा उसी शिकायत को लेकर तहसील दिवस में उपस्थित होता है तो सम्बन्धित अधिकारी दण्डात्मक कार्यवाही के लिए तैयार रहें। उन्होंने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि शिकायती पत्रों पर कार्यवाही हेतु रेण्डम जांच किसी अन्य अधिकारी से कराये तथा वह अधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से मिल कर यह सुनिश्चित करे कि उसकी समस्या का निराकरण हुआ है अथवा नहीं जांच आख्या मंगाकर उनके अवलोकनार्थ प्रस्तुत की जाये।

तहसील दिवस में आज कुल 198 शिकायतें प्राप्त हुई, दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सबसे अधिक शिकायतें विद्युत विभाग की प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने एक्सीयन विद्युत को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द कराया जाये। इसके अतिरिक्त जल निगम, डूडा, समाज कल्याण, तहसील, शिक्षा और  पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतें प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं शिकायत कर्ताओं से समस्याओं की जानकारी लेने के उपरान्त सम्बन्धित थाने के इंचार्जों को अविलम्ब निस्तारण के निर्देश दिये।

बैठक में पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई, मुख्य विकास अधिकारी एस पी सिंह , मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ कल्पना बरथारिया सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

 

Leave a comment

Recent posts