कोंच-उरई । भीषण गर्मी में प्यासे भटक रहे मवेशियों हेतु पानी की व्यवस्था करने के लिये हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अभिनव पहल करते हुये सीमेंट की पानी की टंकियां उन स्थानों पर रखवाईं हैं जहां गायों और गोवंशजों के झुंड अधिक पाये जाते हैं।
गोरक्षा दल एवं विश्व हिंदू परिषद् द्वारा कोंच नगर में बेसहारा बेजुबान गायों एवं बछड़ों के लिये की पानी की व्यवस्था के लिये सीमेंट की टंकियां भारत माता मंदिर, नृसिंह मंदिर एवं मथुराप्रसाद डिग्री कॉलेज के पास रखवाईं हैं। इतना ही नहीं, इन संगठनों ने उन टंकियों में पानी भरने की भी व्यवस्था की है जिसके लिये कार्यकेर्ताओं की बाकायदा ड्यूटियां लगाईं गईं हैं। व्यवस्था करने बालों में सुशील दूरवार मिरकू महाराज,आशुतोष रावत, दौलत यादव, शीलू वैद, अर्जुन वैद आदि गौ रक्षा दल एवं विश्व हिंदू परिषद् के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

Leave a comment