
कोंच-उरई । कल जिस तरह से पाक सेना की वैट विंग ने भारत के दो जवानों की हत्या कर उनके शवों के साथ बर्बरता दिखाई है उससे हर भारतवासी का खून खौल रहा है और सरकार से इसका बदला लिये जाने की जरूरत बताई जा रही है। मंगलवार को यहां भी कई हिंदूवादी संगठनों के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाक के इस कृत्य की घोरतम शब्दों में निंदा करते हुये कहा है कि जम्मू कश्मीर में सेना के हाथ खुले छोड़े जायें ताकि वह आतंकियों, पाक की नापाक सेना और पत्थरबाजों से भलीभांति निपट सके।
विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल और गोरक्षा दल के रामराजा निरंजन, आशुतोष रावत, सौरभ पुरवार, विशाल बेहरे छोटू, मधुर गर्ग, आकाश बुधौलिया, अनुरुद्घ खरे, प्रांशु हिंगवासिया, दौलतसिंह यादव, गौरव सौनकिया, पारस याज्ञिक, कोमल याज्ञिक, विक्की राठौर, राज ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राष्टï्रपति को संबोधित ज्ञापन यहां तहसील दिवस में बैठे अधिकारियों एडीएम आरके सिंह, एएसपी सुभाष शाक्य, एसडीएम मोईन उल इस्लाम, सीओ नवीनकुमार नायक, तहसीलदार भूपाल सिंह को सौंपते हुये कहा है कि जम्मू कश्मीर में पाक सेना, आतंकियों और पत्थरबाजों की हरकतों से जहां हमारे जवान अकारण शहीद हो रहे हैं, वहीं सेना का मनोबल भी गिर रहा है। इन देशद्रोहियों से निपटने के लिये जरूरी है कि वहां सेना को स्वतंत्र कर दिया जाये ताकि इनको माकूल जबाब दिया जा सके।






Leave a comment