
उरई । जिले के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के धामनी में गाँव के बाहर बने कुए से बुद्धवार की सुबह एक शव बरामद होने से सनसनी फैल गई । चरवाहों ने कुए के आसपास फैली भीषण बदबू को देखते हुए मंगलवार की शाम पुलिस को इस बारे में खबर दी थी । आज सुबह सिरसाकलर के प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह और न्यामतपुर चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने मौके पर पहुँच कर कुए में तलाश कराई । शव कम से कम 10 दिन पुराना लगभग 40 वर्षीय व्यक्ति का होने का अनुमान है लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है । सरसरी तौर माना जा रहा है कि हत्या के बाद शव उक्त अंधे कुए में कानून की आँख में धूल झोकने के लिए फेंका गया होगा । प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह ने कहा कि सबसे पहले शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है । इसके बाद ही छानबीन की दिशा तय हो सकेगी ।







Leave a comment