
उरई । एक माह पहले झांसी कानपुर पैसेंजर में महिला के साथ हुई लूट का पर्दाफाश करने में जी आर पी को कामयाबी मिल गई है । इस कांड को ले कर गुरुवार को रेलवे पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे लूटा गया जेवर और नकदी पुलिस ने बरामद कर ली ।
जी आर पी के थानाध्यक्ष राजा भैया ने बताया कि पैसेंजर में लूट करने वाले बदमाशों का सुराग उन्हे पहले ही मिल चुका था । इसके बाद वे उन्हे दबोचने के लिए जाल फैलाये हुए थे । इसी बीच उन्हे सूचना मिली कि वांछित भुआ स्टेशन पर नाती वारदात की घात में मौजूद हैं । उन्होने मौका गवाए बिना सहयोगियों को साथ ले कर भुआ में उनको घेर लिया । पकड़े गए आरोपी दीपक दिवाकर और बजरंगी नागर इटावा जिले के इकदिल कस्बे के रहने वाले हैं । इन्होने 3 अप्रैल को पैसेंजर ट्रेन में निर्देश कुमार की पत्नी को लूटा था । पुलिस को इनके पास से 1800 रुपये नकदी और महिला से लूटे गए मंगल सूत्र , पायल ,बिछिया और नाक की कील आदि जेवर बरामद हुए हैं ।






Leave a comment