उरई । कुठौंद में सर्राफा व्यापारी का पुत्र संदिग्ध परिस्थितियों में सीने में गोली लगने के बाद गंभीर हालत में बाहर के लिए रेफर कर दिया गया ।

कस्बा कुठौंद में बाजार में मुनीम की चक्की के पास नन्हें सोनी रहते हैं । उनका सर्राफा का कारोबार है । गुरुवार को दोपहर में उनके घर में गोली चलने की आवाज हुई जिस पर घर के लोग दौड़े तो उनका पुत्र हरी ( 28 वर्ष ) लहूलुहान पड़ा नजर आया । उसके सीने में गोली लगी थी । घबराये घर वाले उसे आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन स्थानीय डाक्टर ने उसकी हालत देख कर हाथ खड़े कर दिये और उसे बाहर के लिए रेफर कर दिया । प्रारभिक ख़बरों के अनुसार हरी ने किसी बात से क्षुब्ध होने के कारण तमंचे से खुद ही अपने को गोली मारी है । थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने अभी छानबीन जारी होने की बात कही है ।

Leave a comment

Recent posts