कोंच-उरई। विद्युत विभाग कोंच द्वारा विद्युत चोरी को रोकने की दिशा में चलाए जा रहे अभियान के तहत दस लोगो के विरुद्ध विद्युत का मामला प्रकाश में आया है बताया गया है कि विधुत विभाग के एसडीओ कौशलेंद्र सिंह के निर्देशन में जेई कन्हैयालाल ने नगर के विभिन्न मुहल्लों में चैकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दस लोगों को विधुत चोरी करतेे पकड़ा गया जेेेई नें कोतवाली में तहरीर देेते हुये बताया कि जिनमें विशाल यादव पुत्र रामचरण निवासी प्रताप नगर, शिवचरण अग्रवाल पुत्र ब्रजनन्दन प्रताप नगर, कन्हैयालाल पुत्र बाबू कुशवाहा नया पटेल नगर, बल्ले पुत्र श्रीगोविन्द तारपुरा वाले हाल निवासी पंचमुखी हनुमान जी के पास, अश्सु पुत्र महबूब खा निवासी लाजपत नगर, अरविन्द पुत्र रामस्वरूप निवासी जयप्रकाश नगर, जगन्नाथ यादव पुत्र वेशी जयप्रकाश नगर, मो0 हनीफ पुत्र मुहम्मद बख्स जयप्रकाश नगर, हरिमोहन पुत्र रविंद्रमोहन गांधीनगर, रेखा पटेल पत्नी सुनील पटेल नया गांधीनगर कोंच के नाम शामिल है जई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment