जालौन। झांसी टाईम्स और जालौन टाईम्स के प्रधान सम्पादक केपी सिंह को अपने चहते इंस्पेक्टर के खिलाफ समाचार वायरल करने को लेकर सीओ उरई के खिलाफ कार्रवाही के आदेश जारी कर दिये गये हैं।
17 मई को जालौन के पुलिस अधीक्षक स्वनिल ममगई द्वारा किये गये स्थान्तरण पर एक खबर जालौन टाईम्स पर वायरल हुई थी। जिसमें उरई के तत्कालीन कोतवाल संजय गुप्ता के खिलाफ कमेंट से सीओ अरुण सिंह भड़क गये। संजय गुप्ता की कमाई में उनकी अच्छी खासी हिस्सेदारी रहती थी। जिससे उनके खिलाफ समाचार अरुण कुमार को गवारा नहीं हुआ। उन्होंने केपी सिंह के एक परिचत को फोन कर कहा कि बैक डेड में किसी से प्रार्थना पत्र लेकर उनके खिलाफ मुकद्मा लिखदूगा और जेल भेज दूंगा। जैसे ही इसकी जानकारी केपी सिंह को मिली उन्होंनें कड़ी आपत्ति जताते हुए सीएम कार्यालय को मेल करके सीओ उरई की गुण्डागर्दी के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग की।
सीएम कार्यालय से अपर पुलिस महानिदेश कानपुर जोन अविनाश चन्द्रा को मामला संदर्भित कर दिया गया। अविनाश चंद्रा ने आज इस मामले में जालौन के पुलिस अधीक्षक को मेल पर कार्रवाही करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसके बाद जालौन की पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा हुआ हे।






Leave a comment