
उरई । बाइक डगमगा कर नहर में चली गई जिससे एक युवक की डूब कर मौत हो गई जबकि उसका दूसरा साथी तैर कर किनारे पहुँच गया । उसने लोगों को हादसे के बारे में बताया तो घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई ।
कोटरा थानान्तर्गत सैदनगर के पास विवाह समारोह में जा रहे युवकों की बाइक संतुलन बिगड़ जाने से नहर में गिर गई । नहर भारी उफान पर होने से दोनों युवक भंवर में फंस कर डूबने लगे । एक युवक किसी तरह तैरते हुए जिद्दोजहद कर किनारे पहुँचने में सफल हो गया । सुरक्षित बचे युवक का नाम नीलू पुत्र भागीरथ बताया गया है जबकि उसके साथी भोले पुत्र अमरनाथ की डूब जाने से मौत हो गई । दोनों युवक उरई के मोहल्ला रामनगर के निवासी थे ।






Leave a comment