उरई। प्रदेश के उच्च माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की कर्तव्यपरायणता तथा मेहनत के बल पर ही संस्कारित और सुव्यवस्थित समाज का निर्माण होता है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने में रंच मात्र भी शिथिलता नही बरतेगी।
राज्य मंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला इकाई द्वारा नेशनल हाइवे पर संकट मोचन मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार समय-समय पर शिक्षकों को विभिन्न सुविधाओं के साथ ही जीवन यापन करने के लिए अच्छा वेतन उपलब्ध करा रही है। ऐसी स्थिति में उनका भी यह नैतिक दायित्व बनता हैं कि पूर्ण मनोयोग के साथ अपने छात्रों को अनुशासित और संस्कारित शिक्षा प्रदान करने का कार्य करें तांकि देश व समाज निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो सके। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप भइया जी का फूल मालाओं के साथ जिलाध्यक्ष राजेंद्र राजपूत की अगुवाई में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला प्रभारी अरविंद नगाइच, महामंत्री अरुण पांचाल, डकोर ब्लाॅक इकाई के प्रभारी अरविंद स्वर्णकार, अध्यक्ष संतोष कुमार विश्वकर्मा, जालौन ब्लाॅक इकाई के अध्यक्ष बृजेश कुमार श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अशोक तिवारी, जिला आॅडीटर सुरेश वर्मा, प्रवक्ता विकास गुप्ता, जावेद खान, तनवीर अहमद, सुशील राजपूत, मनीष विश्वकर्मा, नृपेंद्र देव सिंह, उमेश मिश्रा, श्यामजी गुप्ता, शत्रुघन राजपूत, राजेन्द्र विश्वकर्मा, मनोज बाथम, शारिक अंसारी आदि शिक्षक नेताओं सहित समूची जिला कार्य समिति उपस्थित रही।






Leave a comment