कोंच-उरई। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ओजस्विनी मांटेसरी स्कूल में आयोजित भाजपा की बैठक में ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के अलावा नगर व बूथ अध्यक्ष तथा कार्यकारणी सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुई जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष की जीवनी के बारे में प्रकाश डाला गया तथा नगर पंचायत के निकट भविष्य में शुरू होने वाली चुनावी प्रक्रिया पर लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। मंडल अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी विनोद गुर्जर, रवीन्द्र हसनपुर डॉ. एसके शर्मा, माता प्रसाद, संतोष सोनी, विनोद गुबरेले, नरेंद्र अग्रवाल, शुभम गुप्ता, दशरथ रत्नाकर, अनिल सविता, सीता देवी, मंडल उपाध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह, गुलाब सिंह आदि उपस्थित रहे। बताया गया कि भारत सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 31 मई को गल्ला मंडी में एक कार्यक्रम होगा जिसमें मुख्य अतिथि विधायक विकास गुप्ता होंगे। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के पाटीग् कार्यकर्ताओं से उसमें उपस्थित रहने की अपेक्षा की गई है।

Leave a Reply

Recent posts