उरई। उरई से पत्रकारिता की शुरूआत कर इस समय उत्तराखंड में अपनी बुलंदी का परचम लहरा रहे सूर्य जागरण के प्रधान संपादक और राष्ट्रीय ख्याति के आरटीआई एक्टिविस्ट सुरेंद्र अग्रवाल की बेटी सीबीएसई की इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणाम में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल करके अपने माता-पिता का ही नही पितृ भूमि जालौन जिले का भी नाम रोशन कर दिया है।
उरई की यह बिटिया देहरादून के दून इंटरनेशनल स्कूल की टाॅपर घोषित की गई है जो कि इस जनपद के लिए गर्व की बात है। उन्नति की इस उपलब्धि को लेकर जिले के लोगों ने जहां उसे बधाई देते हुए उसके शानदार भविष्य की शुभकामना की वहीं सुरेंद्र अग्रवाल को भी मुबारकबाद दी है।






Leave a comment