उरई। प्रशासनिक अधिकारियों में बहुत कम ऐसे होते हैं जिनका स्थानांतरण लोगों के लिए कसक का कारण बन जाता है। माधौगढ़ के निवर्तमान उप जिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव का नाम ऐसे ही दुर्लभ अधिकारियों की सूची में शामिल है। शीतला प्रसाद यादव सरकार किसी की भी हो और कोई भी परगना हो जिले में लोगों के बीच लोकप्रियता के मामले में सदाबहार रहे। शासन ने गत दिनों उन्हें पदोन्नत कर सिटी मजिस्ट्रेट के रूप में फिरोजाबाद स्थानांतरित कर दिया। माधौगढ़ के लोगों को जहां एक ओर इस बात की प्रसन्नता थी कि एक काबिल और लोगों के सुख-दुख के प्रति संवेदनशील अधिकारी को पदोन्नत देकर देकर शासन द्वारा उनके साथ इंसाफ किया गया है। वहीं उनके इतने शीघ्र तबादले से लोगों में विषाद भी कम नही रहा। शीतला प्रसाद यादव माधौगढ के पहले जालौन में तैनात थे। जालौन की जनता भी उनकी इसी तरह मुरीद देखी जाती है। जब उनका जालौन से माधौगढ़ स्थानांतरण किया गया था उस समय भी लोगों के चेहरों पर मायूसी उतर आई थी लेकिन फिर भी यह सांत्वना थी कि वे जिले मेें ही पड़ोसी परगने में रहेगें लेकिन जिले के बाहर उनके स्थानांतरण से जालौन के लोग भी बहुत दुखी हो गये हैं। शीतला प्रसाद यादव का भी कहना है कि उनके लिए जालौन जिला घर जैसा हो गया था। इसलिए उन्हें यहां से जाने की वेदना कम नही है।






Leave a comment