उरई। एनएच पर एट थाना क्षेत्र में दो ट्रक आमने-सामने भिड़ गये जिसमंे एक ड्राइवर की मौत हो गई। बुधवार को दोपहर में अंगूर से लदा झांसी की ओर से आ रहा ट्रक एमएच 15 एफक्यू 6999 सामने आ रहे ट्रक यूपी 75 जी 7071 से टकरा गया। दूसरे ट्रक में ईंटे लदी हुईं थी। यह दुर्घटना भीषण साबित हुई जिसमें पहले ट्रक के ड्राइवर अनवर खां निवासी राजगढ़ मध्यप्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा ड्राइवर शिवकुमार निवासी नगला नंदन थाना अजीतमल जिला औरैया गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।






Leave a comment