उरई। गांधी मार्केट में एक दुकानदार की दो लाख रुपये की रकम जमा कराने गया नौकर मोटर साइकिल सहित फरार हो गया। पटेल नगर बंबी रोड निवासी अभिषेक वर्मा गांधी मार्केट में आमूल माहेश्वरी की दुकान पर काम करता था। बुधवार को वह उनके पड़ोस में टीवी सुधारने वाले मिस्त्री की मोटर साइकिल लेकर आमूल माहेश्वरी का दो लाख रुपये बैंक में जमा कराने के लिए निकल गया। जब काफी देर तक उसकी कोई लोेकेशन नही मिली तो आमूल ने बैंक में जाकर पता लगाया। मालूम हुआ कि बैंक में वह युवक कई घंटों बाद भी नही पहुंचा। नौकर की नीयत में खोट का आभास होते ही आमूल उसके घर पहुंचे तो उसकी मां ने भी कहा कि उसका लड़का कबाड़ी है। वह तो घर में भी एक बार चोरी कर चुका है। आमूल माहेश्वरी इसके बाद हतप्रभ रह गये। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

Leave a comment