उरई। गत दिनों आग लगने से गंभीर रूप से झुलसी महिला ने उपचार के दौरान बुधवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि कदौरा थाने के ग्राम बागी में शिववती (37वर्ष) गत दिनों संदिग्ध हालत में घर के अंदर आग लगने से झुलस जाने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई थी लेकिन शिववती की हालत पहले से ही इतनी नाजुक थी कि परिजन इलाज कराने के बावजूद उसके बचने की संभावना को लेकर नाउम्मीद थे। आखिर में उनकी आशंका सही साबित हुई। शिववती के आज इलाज के दौरान प्राण पखेरू उड़ गये।

Leave a comment