उरई । ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । पुलिस का कहना है कि अग्रिम कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है ।

फ़तेहपुर जिले का रहने  वाला रामचंद्र ( 30 वर्ष ) जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलमोरी का डेरा गाँव में अपनी ससुराल में 10 दिन पहले आया था । गुरुवार को सुबह उसके चचेरे ससुर ने आटा थाना में खबर दी कि रामचंद्र ने कमरे में रात में  कुंडे से लटक कर फाँसी लगा ली है  । सुबह उसका शव झूलता दिखा तब इसकी जानकारी हो पायी । आटा के एस ओ ने इस खबर के बाद इटौरा के चौकी इंचार्ज राम सिंह  को अलमोरी का डेरा भेजा । मृतक की पत्नी पप्पी ने चौकी इंचार्ज को  बताया कि वह छप्पर  के नीचे लेटी थी जबकि पति कमरे के भीतर जा कर लेट गया था इसलिये कब उसने फाँसी लगा ली उसे मालूम नहीं हो पाया । उसे ऐसा कौन सा गम था जिसकी वजह से उसने यह कदम उठा लिया इसकी भी उसे कोई जानकारी नहीं है ।

चौकी इंचार्ज मानते हैं कि उसका बयान विश्वास करने लायक नहीं है लेकिन उन्होने कहा कि उन्हे जाँच आगे बढ़ाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है ।

Leave a comment