उरई। कालपी क्षेत्र के विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन ने रविवार को अकबरपुर इटौरा ग्राम पंचायत के रेनोवेट सचिवालय का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों की प्रंशसा सदैव होती है और लोग समय बीतने के बाद भी अच्छे कार्यों के माध्यम् से ही उसे कराने वाले व्यक्ति को याद करते हैं। उन्होनंे कहा कि इसलिए जन प्रतिनिधियों को अच्छे कार्यों को संपादित कराने के लिए होड़ की भावना से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमित द्विवेदी इतिहास ने बताया कि ग्राम सचिवालय के जीर्णोद्वार के बाद यह सचिवालय और भव्य व सुचारू हो गया है जिससे गांव के लोगों को काफी सहूलियत महसूस होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश स्वरूप बाजपेयी ने की। मंडल अध्यक्ष डाॅ. विनोद पुरवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष डाॅ. लक्ष्मी शंकर शुक्ल, ऋषि द्विवदी, मंडल महामंत्री डाॅ. सर्वेंद्र सिंह गौर, मुन्ना लाल शर्मा, विजय द्विवेदी, अखिलेश द्विवेदी, आदित्य तिवारी, शिवम तोमर, छोटे बाबू पठान, विजय महाराज, दाऊ कुशवाहा, राघवेंद्र कुशवाहा, जग्गू पुरवार, रमेश दोहरे, राजेश्वरी, सुदाम गुप्ता, बब्लू सेंगर, मोनू दुबे, बंटी कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद ग्रामीणों ने विधायक के सामने ग्राम के अंदर की लोक निर्माण विभाग की सड़क, अस्पताल की व्यवस्थाओं व हैंडपंप रीबोर आदि के बारे में बताया। विधायक ने सभी समस्याओं को निस्तारण कराने का आश्वासन लोगों को दिया।





Leave a comment