उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र में देर शाम गोली मारकर एक अधेड़ की हत्या किए जाने से सनसनी व्याप्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक रुद्रकुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गये, लेकिन गोली मारने वाले की गिरफ्तारी अभी नहीं हो पाई है।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा में रात लगभग 10 बजे 46 वर्षीय हरिओम पचौरी को पुरानी रंजिश के कारण गोली मार दी गई। जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल छा गया। अभी घटना के बारे में विस्तृत ब्यौरा नहीं मिला है। पुलिस छानबीन कर रही है।







Leave a comment