उरई। जिलाधिकारी नरेन्द्र शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन तैयारी सम्बन्धी बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। जिसमे निर्णय लिया गया कि यह आयोजन टाऊन हाॅल के मैदान में कराया जायेगा। जिसमे सीनियर सिटीजन, महिला एवं पुरूष एवं छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं पत्रकारों एवं अन्य सभी जन सामान्य महिला एवं पुरूष के लिए अलग-अलग ब्लाॅक बनाये जायेंगे। जिसमे सभी पूरी सुविधा से योगा कर सके। टाऊन हाॅल मैदान में समतल एवं योगा हेतु उपयुक्त बनाने हेतु नगर पालिका उरई एवं पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी सौंपी गई। योगा करने आने वाले महिला एवं पुरूष नागरिको से अपेक्षा की गई है कि वह योगा करने हेतु उपयुक्त कपड़े पहन कर आये और तंग कपड़े पहन कर न आये। कपड़े ढीले हो जिससे योगा करने में बहुत आनन्द आयेगा। योगा 7 बजे से 7.45 बजे तक होगा इसके लिए सभी भाग लेने वाले नागरिक प्रातः 6 बजे टाऊन हाॅल में अनिवार्य रूप से उपस्थित हो जाये। यह कार्यक्रम इसी दिन समस्त तहसील एवं ब्लाॅकों में भी सम्पन्न कराया जायेगा। जिसमे दो-दो ट्रेनरो द्वारा योगा कराया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा एक दिन पूर्व समस्त शहर की सफाई कराई जाये और कार्यालयों में भी अधिकारी सफाई कराये। जिससे योगा के लिए एक बहुत अच्छा माहोल बनाया जा सके। पुलिस ड्यूटी भी निर्धारित स्थानों पर लगाई जाये। जिससे व्यवस्था को बनाये रखने में सहूलियत रहे। योगा के बाद पानी पीने की व्यवस्था हेतु नगर पालिका टैंकरों की व्यवस्था मैदान में करायेंगे। राउण्ड सिस्टम एवं बैरीकेडिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चिित कराई जायेगी। योग दिवस की जानकारी आम नागरिको तक पहुंचाने के उद्वेश्य से रिक्शे में लाउड स्पीकर के माध्यम से 19 व 20 जून को  शहर के सभी क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराया जायेगा तथा 19 जून को प्रातः 7 बजे जागरूकता रैली निकाल कर लोगो को योगा के प्रति कराने का कार्य किया जायेगा। जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0एवं0रा0) राकेश कुमार सिंह तथा न्यायिक अपर जिलाधिकारी गुलाब चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी, उप जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा पतंजली समिति से आरपी द्विवेदी, आलोक, युद्ववीर कन्थरिया अवैतनिक सचिव, रेडक्राॅस सोसायटी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts