उरई। सिरसाकलार थाने में समाधान दिवस पर क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों के साथ गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी संजय कुमार शर्मा ने कहा कि शांति व्यवस्था प्रशासन और पुलिस मात्र के प्रयासों से संभव नही है। जिम्मेदार नागरिकों को इसमें हाथ बंटाना होगा। उन्होनंे कहा कि लोकतंत्र में नागरिक ही व्यवस्था के असली मालिक होते हैं। इसलिए उनके चाहने पर शांति व्यवस्था का बिगाड़ किसी भी तरह नही हो सकता। उन्होंने लोगों से आपसी सदभाव को मजबूत करने की अपील खासतौर पर की। इस दौरान दिये गये प्रार्थना पत्रों का सीओ के मार्गदर्शन में एसओ जाकिर हुसैन ने सहयोगी उपनिरीक्षक अमर सिंह के साथ मौके पर ही निस्तारण कराया।






Leave a comment