उरई। प्रदेश में निजाम बदलने के साथ पुलिस विभाग में यादवों को हाशिये पर धकेलने का अभियान तेजी से जारी है। जिसकी भेंट मृदुल स्वभाव के माने जाने वाले मनोज कुमार यादव भी आज चढ़ गये। पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने मनोज को पुलिस लाइन में अटैच कर दिया है। जबकि उनके स्थान पर आटा थाने के संकट मोचन के प्रभारी शिवप्रताप सिंह को अपना नया पीआरओ नियुक्त कर लिया है। उल्लेखनीय है कि मनोज यादव चुनाव के पहले महत्वपूर्ण माने जाने वाले एट थाने के थानाध्यक्ष बनाये गये थे। नई सरकार के गठन के बाद भी वे कुछ दिन एट में बने रहे। लेकिन इसके बाद जैसा कि उनका डिरेल होना पहले से तय माना जा रहा था। फेरबदल में उनको हटाकर एसपी ने अपना पीआरओ बना लिया था। रविवार को आश्चर्यजनक ढंग से उन्हें इस पद से भी रुखसत कर दिया गया। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।






Leave a comment