उरई। जालौन स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में जालसाजों ने एक खाते से 86 हजार रूपय से अधिक की धनराशि निकाल ली। जिसके बाद सदमे में पहंुचे खातेधारक ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्टेट बैंक जिले में अन्धेरगर्दी के किस्सों के लिए सुर्खरू हो रही है। ताजा मामले में स्टेट बैंक की जालौन शाखा के खातेदार मौहल्ला जोशियाना निवासी बाबू ने बताया कि उनके खाते में 86208 रूपये की रकम जमा थी। जिसमें से धोखाधड़ी करके किसी ने 86157 रूपये निकाल लिये। उनकी शिकायत पर जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महाराजसिंह तोमर ने बताया कि जांच कराई जा रही है। किसी को बख्शा नहीं जायेगा।






Leave a comment