उरई। मौहल्ला आजाद नगर में शनिवार को एक मकान में ब्राण्डेड अगरबत्ती, परफ्यूम और मेंहदी आदि बनाने का गैरकानूनी कारखाना पकड़ा गया। कई वर्षो से डुप्लीकेट सामान बनाने वाला यह कारखाना संचालित था। लेकिन स्थानीय पुलिस आज तक इससे बेखबर रही थी। अदालती आदेश पर दी गई दबिश में में इसका भण्डाफोड़ होने के बाद पुलिस ने फिलहाल कारखाने को सील कर दिया है। हालांकि अभी कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। मुम्बई में कावेरी कम्पनी को यह जानकारी मिली थी कि उनके ब्राण्ड की डुप्लीकेट मेंहदी बनाकर

बेंची जा रही है जिससे उन्हें भारी कारोबारी नुकसान हो रहा है। इसके बाद कम्पनी ने हाईकोर्ट से पुलिस के लिए कार्रवाई का आदेश लेकर अपने अधिकारियों की टीम को वकील के साथ यहां भेजा। कम्पनी के वकील ने यहां कोतवाली में पुलिस को पूरे कागज दिखाये जिसके बाद उनके साथ कोतवाली पुलिस की टीम और महिला थानाध्यक्ष उनके बताये आजाद नगर के मकान पर दबिश देने पहुंच गये। इस बीच मकान मालिक फरार हो गया। मकान के अन्दर की गई छानबीन में पुलिस यह देखकर दंग रह गई कि सिर्फ कावेरी मेंहदी ही नहीं बल्कि तिरंगा अगरबत्ती और कई ब्राण्डेड परफ्यूम भी उस मकान में तैयार हो

रहे थे। पुलिस को मशीनें, कच्चा सामान और कम्पनियों के रैपर मिले। इसके बाद पुलिस ने मकान के उस कमरे को सील कर दिया। जिसमें यह कारखाना चल रहा था। बताया गया है कि उन्नाव के रहने वाले जफर मंसूरी ने 4- 5 वर्ष पहले किराये पर लिया था। बाद में मकान खरीदकर वह डुप्लीकेट सामान बनाने का कारखाना चलाने लगा। हालांकि पड़ोसियों तक को उसकी कारगुजारी की खबर नहीं मिल पायी। पुलिस अब जफर मंसूरी की तलाश कर रही है ताकि आगे की कार्रवाही की जा सके।






Leave a comment