उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चुर्खी रोड पर बाइक फिसल जाने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।  शनिवार को हरदोई राजा निवासी नेपालसिंह ( 28 वर्ष ) की बाइक छौलापुर के पास फिसलकर गिर पड़ी। बाइक की रफ्तार तेज होने से नेपाल सिंह को इसमें गम्भीर चोटें आयी। काफी देर बाद किसी राहगीर ने जब उन्हें सड़क पर कराहते देखा, तब उसने एम्बूलेन्स बुलाने के लिए फोन किया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a comment