
उरई। विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं ने अमरनाथ यात्रा के दौरान किए गए हमले को लेकर पाक सरकार का मंगलवार को पुतला फूंका, इसके साथ ही घटना की निंदा करते हुए मांग की है कि केंद्र सरकार जब तक आतंकियों के खात्मे के लिए कड़ा कदम नहीं उठाएगा, तब तक इसी तरह आएदिन भारतीयों पर हमले होते रहेंंगे। मांग की गई है कि पाक आतंकियों को नेस्तूरबा करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही उचित कदम उठाए।
मंगलवार को विहिप व विद्यार्थी परिषद के नेताओं ने बड़ी संख्या में अंबेडकर चौराहे पर एकत्र होकर आतंक को बढ़ावा दे रही पाक सरकार का पुतला फूंका। अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह चौहान व जिला मंत्री बलवीर सिंह ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि यह आतंकी हमले से कई अमरनाथ हिन्दू तीर्थ यात्री व सैनिकों की जान चली गई। आरोप लगाया है कि पाक सरकार के इशारे पर इसे सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। बलवीर सिंह ने कहा कि अमरनाथ तीर्थ यात्रियों पर हुए हमले के सभी हिन्दू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। मांग की जाती है कि केंद्र सरकार अब पाक को सबक सिखाने के लिए सख्त रुख अख्तियार करें। इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, प्रकाश चंसौलिया, वीर प्रताप सिंह, प्रेम सिंह, वीरेंद्र महाराज, आशीष त्रिपाठी, दीप सिंह, कुलदीप परिहार, योगेंद्र सिंह, लकी गुप्ता, राजा सिंह चौहान, यादवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
एआईएमआईएम ने उठाई मुआवजे की मांग
उरई। आल इंडिया मजलिस ए इत्तेकादुल मुस्लमीन के अध्यक्ष आरिफ खान के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांधी चबूतरे पर मंगलवार को अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर किए गए हमले को लेकर नारेबाजी की, इसके साथ पाक सरकार की निंदा की। मांग की गई है कि घायलों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर आरिफ ने कहा कि श्रद्धालुओं पर किया गया हमला निंदनीय है। इस मौके पर जुबैर अहमद, नसरत अली, उमर कादरी, इरफान अंसारी, शाहिद सिद्दीकी, इमरान कादरी,फरीद आदि मौजूद रहे।






Leave a comment