उरई। भारत विकास परिषद के केेंद्रीय नेतृत्व के रक्तदान महाभियान के आह्वान पर स्थानीय दोनों शाखाओं (मुख्य एवं मैथिली शरण) के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान महाअभियान का शुभारंभ सांसद भानुप्रताप वर्मा ने फीता काटकर एवं भारत माता एवं विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।

परिषद के प्रांतीय महासचिव इंजी. अजय इटौरिया ने बताया कि अभियान की शुरूआत एक साथ बुंदेलखंड के तीनों जिलों जालौन, झांसी एवं ललितपुर से हुआ है। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं भारत विकास परिषद के कार्यों से परिचित हूं। रक्तदान से ब?कर कोई दान नहीं है और लोग प्रयास करें कि यहां पर ब्लड बैंक खुल जाए जहां आवश्यकता होगी मैं सहयोग करने को तैयार हूं। अपर जिलाधिकारी आरके सिंह ने परिषद के अन्य कार्यों वृक्षारोपण, यातायात जागरूकता कार्यक्रम एवं बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना की। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मैं रक्तदान को तैयार हूं। इंजी. अजय इटौरिया ने रक्तदान कर अभियान की शुरूआत की। इसके बाद चिराग बावनी ने रक्तदान किया। शिविर में कुल 47 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें परिषद के अध्यक्ष अनिल कुचया, महिला संयोजक प्रीति बंसल, रजनी सेठ, मधु गुप्ता, हरिकिशोर रिप्पू, दिनेश अग्रवाल, आशीष सेठ, आलोक यादव, राघवेंद्र, पंकज, जितेंद्र कंथरिया, बृजकिशोर गुप्ता, अवनीश कुमार, आराधना गुर्जर आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर 308 लोगों ने पंजीकरण कराया जो आवश्यकता प?ने पर रक्तदान के लिए तैयार हैं। शिविर में झांसी मेडिकल कालेज से डा. अंतिमा, मान सिंह, प्रेम कुमार, अनीता, शिखा श्रीवास्तव, पुष्पा पीटर, घनश्याम वर्मा सहित दस लोगों की टीम उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल कुचया, रमाकांत द्विवेदी, राघवेंद्र कनकने, पवन गुप्ता, जितेंद्र विश्वारी, राजकुमार सोहने, युद्धवीर कंथरिया, लक्ष्मण दास बाबानी, अजय महतेले, सीताराम अग्रवाल सहित इंजी. राजीव गोयल का सहयोग रहा। कार्यक्रम संयोजक/प्रभारी डा. सीपी गुप्ता, अनिल कुचया, अजय महतेले ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का माल्यार्पण एवं शाल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अशोक राठौर, ममता स्वर्णकार एवं उनकी टीम मौजूद रही।

Leave a comment