उरई। नवागंतुक आबकारी अधिकारी केपी यादव ने चार्ज ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना और शासन की मंशानुसार काम करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। जो सूचना मिलने पर छापामारी करेंगी और अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाएंगी। इसकी मानीटरिंग उपजिलाधिकारी करेंगे।

गौरतलब है कि शासन द्वारा जिले के आबकारी अधिकारी एनके सोनकर को बीते दिनों स्थानांतरित कर दिया गया था। वह जिले में अवैध शराब बिक्री व गांजा के व्यापार को रोक पाने में असफल रहे थे जिसके चलते शासन की काफी किरकिरी हो रही थी। सोमवार को चार्ज लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए नवागंतुक आबकारी अधिकारी केपी यादव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि शासन की मंशानुसार काम करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है। जिले में कहीं पर भी अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। ठेकों पर भी यह चेकिंग की जाएगी कि लाइसेंस की आ? में वहां पर प्रतिबंधित शराब तो नहीं बिक रही! इसके अलावा व्यापक योजना बनाकर उसे धरातल पर उतारा जाएगा और लगातार छापामार अभियान चलाकर अवैध शराब कारोबार पर चोट की जाएगी। किसी भी हाल में जिले में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें मुखबिरों से सूचनाएं एकत्रित कर छापामारी करेंगी। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के अलावा भी किसी अन्य प्रकार के प्रतिबंधित नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा और अवैध शराब कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में अवैध नशा कारोबार नहीं होने दिया जाएगा।

Leave a comment