
उरई । हज पर रवाना होने वाले यात्रियों का मंगलवार को टीकाकरण कराया गया । मदरसा वासितुल अरेबिया रहमानिया में जिले के 121 यात्रियों के लिए शिविर आयोजित किया गया । शिविर में 98 यात्रियों को टीके लगाये गए ।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुग्रीव बाबू के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम ने टीकाकरण सम्पन्न कराया । इस दौरान मेडिकल टीम ने उन्हे सेहत संबंधी अन्य हिदायतों से भी अवगत कराया ।





Leave a comment