उरई। राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए पूर्ति विभाग पहुंची महिलाओं के साथ वहां तैनात कर्मचारियों ने अभद्रता की। इसके साथ ही यह कहकर भगा दिया कि अभी लिंक नहीं हो रहे हैं। पीडि़त महिलाओं ने इस मामले की शिकायत डीएम दफ्तर जाकर की है और आपूर्ति विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की हैं, ताकि आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की आदत में सुधार हो सके।
बता दें कि इन दिनों राशन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक किया जाना है। जिनके राशन आधार से लिंक नही होंगे, उन्हें राशन न मिलेगा, एेसा आदेश जारी किया गया है। इसको लेकर रजनी देवी, रामदुलारी, विनीता सिंह, मुन्नी, मीना, रमा, माया देवी, रेखा आदि महिलाएं पूर्ति विभाग के दफ्तर पहुंची, जहां पर लिंक कराने को लेकर पूर्ति विभाग के कर्मचारियों ने अभद्रता की। कहा कि कोटेदार लिंक की वजह से दो माह से राशन नहीं दे रहा है। कई बार विभाग के छोटे, बडे़ विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।






Leave a comment